जुलाई-सितंबर के बीच एप का यूज 30 % बढ़ा; औसतन हर भारतीय के मोबाइल फोन में 51 एप - News in hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 25 अक्टूबर 2020

जुलाई-सितंबर के बीच एप का यूज 30 % बढ़ा; औसतन हर भारतीय के मोबाइल फोन में 51 एप

हालिया जारी डेटा एनालिटिक फर्म एप एनी की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में जुलाई से सितंबर में देश में एप का यूज पिछले वर्ष इसी समय की तुलना में 30% बढ़ गया है। ओटीटी पर पेड सब्सक्राइबर 30% बढ़े।

एजुकेशन : औसतन 90 मिनट रोज इन एप्स पर बिता रहे छात्र

देश में एड टेक मार्केट 2022 तक 3.5 अरब डॉलर का हो जाएगा। देश में फिलहाल 4 हजार से ज्यादा एडटेक स्टार्टअप हैं जिसमें करीब 435 स्टार्टअप पिछले दो साल में ही शुरू हुए हैं। कोरोना से पहले छात्र ऐसे एप्स पर प्रतिदिन औसतन 60 मिनट बिताते थे, जो अब 90 मिनट हो गया है।

सोशल मीडिया : दो घंटे 36 मिनट रोजाना बिता रहे

ग्लोबल वेब इंडेक्स के अनुसार भारतीय रोजाना 2 घंटे 36 मिनट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिता रहे हैं। स्मार्टफोन यूज करने वाले 76% लोग किसी न किसी सोशल मीडिया एप का इस्तेमाल करते हैं।

फूड : 900% बढ़ा डिलीवरी एप्स का डाउनलोड वर्ष 2018 में

देश में ऑनलाइन फूड इंडस्ट्री 25-30% की रफ्तार से बढ़ रही है। यह इंडस्ट्री 2022 में 8 अरब डॉलर की हो जाएगी।

ट्रैवल : 32% लोग ट्रैवल बुकिंग अब एप के जरिए कर रहे हैं

2014 से ऐसे यात्रियों की संख्या हर साल 10% बढ़ रही है। 2021 तक ऑनलाइन ट्रैवल मार्केट 13.6 अरब डॉलर हो जाएगा।

पेमेंट: एप से 163% बढ़ा लेन-देन, 2022 तक 37% रफ्तार होगी

2019 में एप बेस्ड पेमेंट 163% बढ़कर 287 अरब डॉलर पहुंच गया था। 2022 तक 37 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ग्लोबल वेब इंडेक्स के अनुसार भारतीय रोजाना 2 घंटे 36 मिनट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिता रहे हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/we-downloaded-the-most-apps-in-the-coronaco-app-usage-increased-by-30-between-july-and-september-on-average-51-apps-in-every-indian-mobile-phone-127848127.html https://ift.tt/3mgLRgv

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages